Ladki Bahin Yojana eKYC Last Date: इस तारीख से पहले करे लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी, अंतिम तिथि जारी

Ladki Bahin Yojana eKYC Last Date: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए जिन महिलाओ ने ई-केवायसी नहीं की है यो जल्दी करनी होगी। क्योकि महाराष्ट्र सरकार द्वारा ई-केवायसी की अंतिम तिथि जारी की गई है। यदि महिलाए जारी की गई तारीख से पहले योजना की केवायसी नहीं करती है तो ekyc की लिंक बंद हो जाएगी और बाद में महिलाओ को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

योजना के अंतर्गत अपात्र महिलाओ की पहचान एवं उन्हें योजना से हटाने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। ई-केवायसी द्वारा जिन महिलाओ के परिवार की सालाना आय २.५० लाख से अधिक है, परिवार में चार पहिया वाहन है, परिवार की दो से अधिक महिलाए लाभ ले रही है, या महिला का परिवार आयकरदाता है उनकी जांच खोजी और अपात्र महिलाओ को हटाया जाएगा। इससे पात्र एवं अपात्र महिलाओ की पहचान तो होगी ही साथ ही अधिक जरूरतमंद महिलाओ को योजना से जोड़ा जाएगा।

Ladki Bahin Yojana eKYC Last Date

महिला व बाल विकास विभाग मंत्री अदिति सुनील तटकरेजी द्वारा ट्विटर जिसे अब एक्स के नाम से जाना जाता है उसपर लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी अंतिम तिथि (last date) जारी की गई है, राज्य की २ करोड़ ४७ लाख महिलाए योजना के लिए पात्र है और उन्हें अब जल्द से जल्द ई-केवायसी करना अनिवार्य है। महिलाए अपने आधार कार्ड द्वारा केवायसी कर सकती है।

इसके लिए महिला का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। ladki bahin yojana ekyc last date १८ नवंबर है। इस तारीख के बाद पोर्टल से केवायसी लिंक बंद हो जाएगी और महिलाए इसके बाद केवायसी नहीं पर पाएगी और उन्हें योजना की किस्ते मिलना बंद हो जाएगी।

महिला व बाल विकास मंत्रीजी द्वारा एक्स के माध्यम से जारी की ladki bahin yojana ekyc last date 2025:

ladki bahin yojana ekyc last date 2025

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए पात्रता

  • महिला महाराष्ट्र की महिलाए योजना के लिए पात्र है।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की वार्षिक आय २.५० लाख से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी के परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • योजना के लिए महिला की आयु २१ वर्ष से अधिक और १८ वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • महिला सरकारी कर्मचारी या आयकरदाता नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

Ladki bahin yojana ekyc के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए।

  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • पति/पिता का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी कैसे करे

महाराष्ट्र सरकार द्वारा ladki bahin yojana ekyc last date 2025 जारी कर दी है, महिलाओ को अंतिम तिथि से केवायसी करना अनिवार्य है, लाभार्थी निम्मलिखित चरणों द्वारा अपने मोबाइल फ़ोन, कंप्यूटर, या टेबलेट द्वारा घर बैठे बैठ ekyc कर सकती है।

Majhi ladki bahin yojana ekyc online process:

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की ई-केवायसी करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in ओपन करे।

आधिकारिक वेबसाइट ओपन करने के बाद “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लीक करा” विकल्प पर क्लिक करे।

Ladki Bahin Yojana eKYC Link

अब नया पेज खुलेगा, इस पेज पर लाभार्थी महिला का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे, और कॅप्चा दर्ज करके “मि सहमत आहे” विकल्प का चयन करे और “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

Ladki Bahin Yojana KYC

इसके बाद लाभार्थी महिला के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा, उसे वेबसाइट में दर्ज करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

OTP Verification

अब नया पेज ओपन होगा, यहां लाभार्थी महिला के पिता/पति का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे, कॅप्चा दर्ज करे और “मि सहमत आहे” विकल्प को सिलेक्ट करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

महत्वपूर्ण जानकारी: महिला के आधार कार्ड पर जिनका नाम है, यानि विवाहित है और पति का नाम है तो पति का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे, और यदि महिला के आधार कार्ड पर पिता का नाम है तो पिता का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे।

Father Husband Aadhar Information for ladki bahin yojana kyc

इसके बाद पति/पिता के आधार कार्ड नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। इस ओटीपी को पोर्टल में दर्ज करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

OTP Verification

अब इस पेज पर महिला का “जाती प्रवर्ग” चुने और अगर आपके परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारक नहीं है तो “होय” विकल्प का चयन करे। और यदि परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी है या पेंशन धारक है तो “नाही” विकल्प का चयन करे।

इसके बाद यदि परिवार के राशन कार्ड के अनुसार परिवार की दो महिलाओ से अधिक लाडकी बहिण योजना का लाभ ले रही है तो “नाही” विकल्प का चयन करे। और अगर एक परिवार की दो महिलाए या इससे कम योजना का लाभ ले रही है तो “होय” पर क्लीक करे।

विकल्पों का चयन करने के बाद निचे दिए गए टिक बॉक्स पर क्लीक करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

Ladki bahin yojana ekyc final page

अब महिला की केवायसी पूरी हो जाएगी, इस तरह से आप अपने मोबाइल फोन, कम्प्यूटर, या लैपटॉप द्वारा ladki bahin yojana ekyc कर सकते है।

ladki bahin yojana kyc complete

लाडकी बहिण योजना केवायसी स्टेटस कैसे चेक करे

  • लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी स्थिति चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • अब आपको होमपेज पर दिए “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लीक करा” लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब लाभार्थी का आधार कार्ड नंबर और कॅप्चा दर्ज करे।
  • इसके बाद “मि सहमत आहे” विकल्प का चयन करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद नया पेज ओपन होगा, इस पेज पर “या आधार क्रमांकाची e-KYC प्रक्रिया पूर्ण झालेली आहे” लिखा होगा इसका मतलब महिला की ई-केवायसी हो गई है।
  • इस तरह से लाभार्थी महिला ऑनलाइन majhi ladki bahin yojana ekyc status check कर सकती है।

गौरी सव्वालाखे लेखक है जो पेशे से एक डिजिटल मार्केटर और SEO विशेषज्ञ हैं।, जिन्हे सरकारी योजनाओ से जुडी जानकारी साझा करने का 5 साल से अधिक का अनुभव है । साथ ही वे Times OF Yojana को CO OWNER भी है लेखक के बारे में अधिक जानने के लिए About Us पर जाए।

Leave a Comment

Floating WhatsApp Button Telegram Icon