Ladki Bahin Yojana eKYC: मोबाइल फोन से करे लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी

Ladki Bahin Yojana eKYC: महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए पात्र महिलाओ का चयन करने हेतु और योजना का लाभ केवल जरूरतमंद महिलाओ को मिले इसलिए ई-केवायसी प्रक्रिया को शुरू कर दिया है, लाभार्थी महिला जो योजना का लाभ ले रही है उन्हें केवायसी करना अनिवार्य तभी उन्हें योजना का लाभ मिलेगा।

राज्य की कई ऐसी महिलाए है जो योजना के लिए अपात्र होते हुवे भी लाभ ले रही है, जिससे सरकार को नुकसान हो रहा है, और जिन्हे इस योजना की जरुरत है उनतक यह योजना नहीं पहुँच पा रही, ऐसे में अपात्र महिलाओ को पहचान करने के लिए जुलाई माह से ekyc ladki bahin yojana के लिए शुरू हो चुकी है। महिलाए योजना के आधिकारिक वेबसाइट से ईकेवायसी प्रक्रिया कर सकती है।

Ladki Bahin Yojana eKYC

लाडकी बहिण योजना की शुरुवात महाराष्ट्र सरकार द्वारा २ जून २०२४ को राज्य के अंतरिम बजट में की गई है, योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब विवाहित, विधवा,निराश्रित, एवं परिवार की एक अविवाहित महिलाओ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना और उनके पोषण में सुधार करना है। जिसके लिए लाभार्थी महिला को हर महीने १५०० रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

लेकिन योजना का लाभ केवल जिनके परिवार की आय २.५ लाख से कम है, परिवार के सदस्य आयकरदाता एवं सरकारी नौकरी पर नहीं है, या परिवार में चार पहिया वाहन नहीं है केवल उन्ही को दी जाती है, परन्तु कई ऐसी महिलाए है जिन्होंने गलत जानकारी दी और अबतक इस योजना का लाभ लिया जिससे यह योजना और गरीब महिलाओ तक नहीं पहुँच पाई।

इसलिए महिला व बाल विकास विभाग द्वारा योजना की ladki bahin yojana ekyc प्रक्रिया को शुरू किया गया है, महिलाए आधिकारिक वेबसाइट से अपने मोबाइल फोन द्वारा आसानी से केवायसी कर सकती है। केवायसी करने के लिए महिला का आधार कार्ड एवं पति/पिता का आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए।

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए पात्रता

  • योजना के लिए महाराष्ट्र की महिलाए पात्र होंगी।
  • महिला की आयु २१ वर्ष से ६५ वर्ष के बिच होनी चाहिए।
  • महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना आय २.५ लाख से कम होनी चाहिए।
  • परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी के लिए आवश्यक दस्तावेज

Majhi ladki bahin yojana ekyc के लिए निम्मलिखित दस्तावेज चाहिए।

  • लाभार्थी का आधार कार्ड
  • पति/पिता का आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर

लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी मोबाइल से कैसे करे

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in ओपन करे।

वेबसाइट ओपन करने के बाद होमपेज में “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजनेचे लाभार्थी ई-केवायसी प्रक्रिया पूर्ण करण्यासाठी येथे क्लीक करा” विकल्प पर क्लिक करे।

ladki bahin yojana portal

अब आपके सामने ekyc ladki bahin yojana का पेज खुलेगा। यहां लाभार्थी महिला का आधार कार्ड नंबर दर्ज करे। और इसके बाद कैप्चा दर्ज करके “मि सहमत आहे” ऑप्शन पर क्लिक करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

ladki bahin yojana e kyc

अब आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ईटीपी प्राप्त होगा। आपको यह ओटीपी वेबसाइट में दर्ज करना है और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

ladki bahin ekyc otp verification

ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करने के बाद नया पेज खुलेगा। इस पेज पर आपको पति/पिता का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है। यहां विवरण दर्ज करते समय महिला के आधार कार्ड पर पति या पिता जिसका नाम है उसी का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है।

आधार कार्ड विवरण दर्ज करने के बाद कैप्चा भरे और “मि सहमत आहे” पर क्लिक करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।

ekyc ladki bahin yojana

इसके बाद आपके पिता/पति के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, यह ओटीपी वेबसाइट में दर्ज करे और “सबमिट करा” बटन पर क्लीक करे।

ladki bahin ekyc otp verification

अब ई-केवायसी का अंतिम पेज खुलेगा, इस पेज में सबसे पहले अपनी जाती वर्ग का चयन करे। इसके बाद यदि आपके परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी है या पेंशन धारक है तो “नाही” विकल्प का चयन करे। और यदि परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी एवं पेंशन धारक नहीं है तो “होय” विकल्प का चयन करे।

इसके बाद यदि परिवार के राशन कार्ड के अनुसार परिवार की दो महिलाओ से अधिक लाडकी बहिण योजना का लाभ ले रही है तो “नाही” विकल्प का चयन करे। और अगर एक परिवार की दो महिलाए या इससे कम योजना का लाभ ले रही है तो “होय” पर क्लीक करे।

अब आपको निचे दिए गए टर्म्स पर क्लीक करना है और “सबमिट करा” बटन पर क्लिक करे।

ladki bahin yojana ekyc link

अब आपकी mukhyamantri majhi ladki bahin yojana ekyc पूरी हो चुकी है, इस तरह से लाभार्थी महिलाए अपने मोबाइल फोन द्वारा घर बैठे बैठे आसानी से केवायसी कर सकती है।

ladki bahin yojana ekyc online

लाडकी बहिण योजना केवायसी स्टेटस कैसे चेक करे

  • लाडकी बहिण योजना केवायसी स्टेटस चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ओपन करे।
  • वेबसाइट ओपन करने के बाद ई-केवायसी लिंक पर क्लिक करे।
  • अब यहां आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है, कैप्चा दर्ज करना है और “मि सहमत आहे” पर क्लिक करके “ओटीपी पाठवा” बटन पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज में यदि “या आधार क्रमांकाची e-KYC प्रक्रिया पूर्ण झालेली आहे” ऐसा लिखा है तो आपको ई-केवायसी पूरी हो चुकी है।
  • इस तरह से लाभार्थी ladki bahin yojana ekyc status ऑनलाइन चेक कर सकती है।

गौरी सव्वालाखे लेखक है जो पेशे से एक डिजिटल मार्केटर और SEO विशेषज्ञ हैं।, जिन्हे सरकारी योजनाओ से जुडी जानकारी साझा करने का 5 साल से अधिक का अनुभव है । साथ ही वे Times OF Yojana को CO OWNER भी है लेखक के बारे में अधिक जानने के लिए About Us पर जाए।

Leave a Comment