Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए महाराष्ट्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिन महिलाओं की ई-केवायसी किसी कारण से गलत हो गई थी या केवायसी करते समय गलत विकल्प चुन लिया गया था, उनके लिए सरकार ने दोबारा eKYC सुधार प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब महिलाएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी ठीक कर सकती हैं और योजना का लाभ फिर से प्राप्त कर सकती हैं।
इस योजना की शुरुआत राज्य की 21 से 65 वर्ष आयु की विवाहित, विधवा, परित्यक्ता, निराश्रित तथा परिवार की एक अविवाहित महिला को आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से की गई थी। हर पात्र महिला को प्रति माह ₹1500 की सहायता दी जाती है। लेकिन पात्रता की सही जांच के लिए सरकार ने केवायसी अनिवार्य की, ताकि केवल जरूरतमंद महिलाओं को ही लाभ मिल सके।
कई महिलाओं की केवायसी दस्तावेजों की कमी, OTP समस्या या गलत जानकारी भरने के कारण असफल हो गई थी। इसी वजह से हजारों महिलाओं की किस्तें रुक गईं। अब सरकार ने नई लिंक सक्रिय कर दी है, जिससे महिलाएं अपनी केवायसी में सुधार कर सकती हैं। लेकिन यह सुविधा केवल Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026 से पहले ही उपलब्ध रहेगी।
Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026 Overview
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| लाभ | राज्य की महिलाओ हर महीने ₹1500 मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
| आयु सिमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | ₹1500 प्रति माह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026
योजना का लाभ ले रही कई महिलाओं की केवायसी तकनीकी कारणों से पूरी नहीं हो पाई थी। कुछ मामलों में आधार से लिंक मोबाइल पर OTP नहीं आया, तो कुछ में पति/पिता के दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। इन समस्याओं को देखते हुए महिला व बाल विकास विभाग ने eKYC Edit का विकल्प दोबारा शुरू किया है।
सरकार ने केवायसी सुधार के लिए समय सीमा तय की है। नवीनतम आदेश के अनुसार Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026 31 मार्च 2026 तक महिलाएं अपनी ई-केवायसी में सुधार कर सकती हैं। इसके बाद पोर्टल पर यह सुविधा बंद की जा सकती है, इसलिए सभी लाभार्थियों को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है।
Ladki Bahin Yojana ekyc केवायसी एडिट के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी हो
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो
- परिवार में आयकरदाता या सरकारी कर्मचारी न हो
- ट्रैक्टर को छोड़कर चार पहिया वाहन न हो
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय हो
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच हो
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पति/पिता का आधार
- मोबाइल नंबर
- मृत्यु प्रमाणपत्र (जरूरत होने पर)
Ladki Bahin Yojana eKYC में सुधार कैसे करें?
महिलाएं घर बैठे मोबाइल से केवायसी सुधार कर सकती हैं—
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट खोलें
- होमपेज पर eKYC सुधार लिंक चुनें
- आधार नंबर व कैप्चा दर्ज करें
- OTP वेरिफिकेशन करें
- दिए गए विकल्पों में सही जानकारी चुनें
- सबमिट बटन दबाएं
ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन आंगनबाड़ी केंद्र में कराना होगा। जो महिलाएं ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर सकतीं, वे CSC, ग्रामपंचायत या आंगनबाड़ी केंद्र से भी मदद ले सकती हैं।
दस्तावेज सत्यापन क्यों जरूरी है?
केवायसी सुधार के बाद आंगनबाड़ी सेविका द्वारा दस्तावेजों की जांच की जाती है। सत्यापन के बाद ही लाभार्थी की प्रोफाइल अपडेट होती है और रुकी हुई किस्तें दोबारा शुरू होती हैं। इसलिए ऑनलाइन एडिट के साथ ऑफलाइन वेरिफिकेशन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।
निष्कर्ष
Ladki Bahin Yojana ekyc Last Date 2026 महिलाओं के लिए अंतिम अवसर है। जिनकी केवायसी में गलती थी, वे समय रहते सुधार कर लें ताकि ₹1500 की मासिक सहायता बिना रुकावट मिलती रहे। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र महिला योजना से वंचित न रहे।