Ladki Bahin Yojana eKYC Edit: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने योजना की ई-केवायसी एडिट प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी है। जिन महिलाओं की केवायसी में किसी भी प्रकार की गलती रह गई थी, वे अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी सुधार सकती हैं। यह सुविधा केवल उन्हीं लाभार्थियों के लिए है जिनकी केवायसी पहले असफल हुई थी।
महिला व बाल विकास विभाग द्वारा योजना का लाभ ले रही करोड़ों महिलाओं के लिए केवायसी अनिवार्य की गई थी। लेकिन कई महिलाओं के पास सही दस्तावेज न होना, आधार से लिंक मोबाइल पर OTP न आना या गलत विकल्प चुनने जैसी समस्याओं के कारण केवायसी पूरी नहीं हो पाई। इसी वजह से बड़ी संख्या में महिलाओं की किस्तें रुक गई थीं।
अब सरकार ने इन समस्याओं को देखते हुए Ladki Bahin Yojana eKYC Edit का विकल्प सक्रिय किया है, ताकि पात्र महिलाएं दोबारा सुधार कर योजना से जुड़ सकें। अगर आप भी केवायसी की गलती सुधारना चाहती हैं, तो इस लेख में दी गई पूरी जानकारी ध्यान से पढ़ें।
Ladki Bahin Yojana eKYC Edit Overview
| योजना का नाम | Ladki Bahin Yojana |
| लाभ | राज्य की महिलाओ हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे |
| किसने शुरू की | मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे |
| योजना की शुरुवात | महाराष्ट्र अंतरिम बजट 2024 |
| लाभार्थी | राज्य की महिलाये |
| आयु सिमा | न्यूनतम 21 वर्ष अधिकतम 65 वर्ष |
| उद्देश्य | महिला सशक्तिकरण और महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाना |
| मिलने वाली धनराशि | 1500 रुपये प्रति महीने |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladkibahin.maharashtra.gov.in |
Ladki Bahin Yojana eKYC Edit
योजना की शुरुआत के बाद सरकार की जांच में यह सामने आया कि कई महिलाएं जो वास्तव में पात्र नहीं थीं, वे भी योजना का लाभ ले रही थीं, जबकि अनेक जरूरतमंद महिलाओं की जानकारी गलत दर्ज हो जाने के कारण उनका नाम लाभार्थी सूची से बाहर रह गया। कई मामलों में दस्तावेज अधूरे थे, आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त नहीं हुआ या फॉर्म भरते समय गलत विकल्प चुन लिए गए, जिससे ई-केवायसी प्रक्रिया असफल हो गई।
इन तकनीकी और मानवीय गलतियों के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं योजना की किस्तों से वंचित रह गईं। इसी समस्या को हल करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने केवायसी सुधार की सुविधा दोबारा शुरू की है और 26 मार्च 2026 तक Ladki Bahin Yojana eKYC Edit का अवसर दिया है, ताकि सही लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें बिना रुकावट योजना का लाभ दिया जा सके।
Ladki Bahin Yojana eKYC Edit के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र की निवासी हो
- आयु 21 से 65 वर्ष के बीच हो
- बैंक खाता आधार से लिंक और DBT सक्रिय हो
- परिवार में चार पहिया वाहन न हो (ट्रैक्टर छोड़कर)
- परिवार की आय ₹2.5 लाख से कम हो
- पहले केवायसी की प्रक्रिया की गई हो
- विवाहित/विधवा/परित्यक्ता/निराश्रित महिला हो
लाडकी बहिण योजना ई-केवायसी एडिट के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पति/पिता का आधार
- मोबाइल नंबर
- मृत्यु प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
Ladki Bahin Yojana eKYC Edit कैसे करे
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल खोलें
- होमपेज पर eKYC Edit लिंक चुनें
- आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें
- “मी सहमत आहे” पर क्लिक करें
- OTP प्राप्त कर दर्ज करें
- सही विकल्प चुनकर जानकारी अपडेट करें
- सबमिट बटन दबाएं
सफल सबमिट के बाद आपकी जानकारी दोबारा सत्यापन में जाएगी।
eKYC सुधार के बाद क्या होगा?
- रुकी हुई किस्तें फिर से शुरू होंगी
- पात्र महिलाओं को नियमित ₹1500 मिलेंगे
- दोबारा आवेदन की जरूरत नहीं पड़ेगी
- बैंक DBT सक्रिय होना अनिवार्य रहेगा
यदि सुधार के बाद भी लाभ न मिले तो हेल्पलाइन 181 पर संपर्क किया जा सकता है।
Ladki Bahin Yojana eKYC Edit – FAQ
eKYC Edit कौन कर सकता है?
केवल वे महिलाएं जिनकी पहले की केवायसी गलत हुई थी।
अंतिम तारीख क्या है?
31 मार्च 2026 तक सुधार किया जा सकता है।
लिंक क्या है?
https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc