Free Silai Machine Yojana Form: केंद्र सरकार द्वारा महिलाओ को घर से ही सिलाई का व्यापार शुरू करने के लिए महिलाओ को 15,000 रुपये तक की मदद एवं सिलाई मशीन का पूरा प्रशिक्षण दिया जाता है। यह योजना उद्देश्य महिलाओ को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के लिए देश की बेरोजगार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाए आवेदन कर सकती है। योजना के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया शुरू है और महिलाए फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म द्वारा योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
Free Silai Machine Yojana Form 2025 Overview
| विभाग का नाम | केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय |
| योजना का नाम | सिलाई मशीन योजना |
| योजना की शुरुआत | वर्ष 2023 |
| आयु | 18 वर्ष से ऊपर हो |
| उद्देश्य | महिलाओं के लिए घर बैठे रोजगार की उत्तम व्यवस्था प्रदान करना |
| लाभ | फ्री सिलाई मशीन + प्रशिक्षण |
| लाभार्थी | भारत की सभी पात्र महिलायें |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmvishwakarma.gov.in/ |
Free Silai Machine Yojana
फ्री सिलाई मशीन योजना महिला व बाल विकास विभाग द्वारा अलग आलार राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाती है, साथ ही पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत भी महिलाओ को निशुल्कः सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाती है। यह योजना महिलाओ को घर से ही रोजगार उपलब्ध कराती है। इस वजह से महिलाए अपने घर का काम करके अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती है।
सिलाई का काम कोई भी महिला आसानी से कर सकती है, परन्तु गरीबी के कारण महिलाए सिलाई मशीन का वहन नहीं कर सकती। इसलिए सरकार द्वारा महिलाओ को फ्री सिलाई मशीन योजना के माध्यम से 15000 रूपए की वित्तीय सहायता दी जाती है, जिससे महिलाए सिलाई मशीन के साथ साथ अन्य जरुरी वस्तुओ को खरीदकर सिलाई का व्यापार शुरू कर सकती है।
फ्री सिलाई मशीन योजना से मिलने वाला लाभ
फ्री सिलाई मशीन योजना के अंतर्गत महिलाओ को सिलाई का कारोबार शरू करने के लिए 15000 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिससे लाभार्थी महिलाए सिलाई मशीन, स्टिचिंग किट और छोटे औजारों को खरीद सके, इसके आलावा महिलाओ को 15 दिनों तक का प्रशिक्षण दिया जाता ताकि महिला को सिलाई के बुनियादी और व्यावसायिक कौशल सिखाए जा सके।
जिससे महिलाए उच्च गुणवत्ता का काम करके अधिक आय अर्जित कर सके, प्रशिक्षण के दौरान महिलाओ को प्रतिदिन 500 रूपए भत्ता भी दिया जाता है। साथ ही कई जगहों पर महिलाओ को बाजार से जोड़ने की सुविधाएं भी दी जाती है ताकि वे तैयार कपड़ो को सीधे बाजार में बिक्री करके पैसे कमा सके।
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए दस्तावेज
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक/खाता विवरण
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (परिवारिक आय का प्रमाण)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पहचान दस्तावेज (वोटर ID/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस)
- यदि लागू हो तो विकलांगता प्रमाण पत्र या विधवा प्रमाण पत्र
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए पात्रता
- फ्री सिलाई मशीन के लिए आवेदिका महिला भारतीय होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की आय निर्धारित सिमा से कम होनी चाहिए।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लाभार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- महिला ने अन्य योजना से सिलाई मशीन या सहायता राशि प्राप्त नहीं की हो।
- लाभार्थी महिलाओ को प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य है।
- आवेदिका महिका की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Free Silai Machine Yojana Form कैसे भरे?
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन केवल ऑफलाइन माध्यम से किया जा सकता है, आवेदन करने हेतु नजदीकी ग्रामपंचायत कार्यालय पर जाए और महिला व बाल विकास विभाग कार्यालय में भेट देकर योजना की सटीक जानकारी प्राप्त करे। इसके आलावा महिलाओ के लिए शिविरों का आयोजन किया जाता है वहा से भी महिलाए इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
कार्यालय में भेट देने के बाद Free Silai Machine Yojana Form प्राप्त करे, इस फॉर्म में आपको पूरी जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज जोड़कर आवेदन जमा करना है। इसके बाद अधिकारियों के द्वारा आवेदन की जाँच की जाएगी और पात्र महिलाओ की सूचि जारी की जाएगी। सूचि में शामिल सभी महिलाओ को सिलाई मशीन एवं निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।