Ladki Bahin Yojana 16th Installment List: महाराष्ट्र सरकार द्वारा अक्टूबर महीने के लिए पात्र महिलाओ की लिस्ट जारी की है, इस सूचि में केवल जो महिलाए योजना की पात्रता को पूरा करती है और जिन महिलाओ ने लाडकी बहिण योजना की केवायसी कर ली है उनका चयन किया गया है। इस सूचि को महिलाए ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से चेक कर सकती है।
Ladki Bahin Yojana 16th Installment
लाडकी बहिण योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र की गरीब महिलाओ को हर महीने १५०० रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हाल ही में सितम्बर महीने की १५वीं क़िस्त सरकार द्वारा महिलाओ के खाते में ट्रांसफर की गई। और अब अक्टूबर माह की क़िस्त का वितरण किया जाने वाला है। इसके लिए पात्र महिलाओ की ladki bahin yojana 16th installment list भी जारी की गई है।
इस सूचि में शामिल महिलाओ को १६वीं क़िस्त से लाभान्वित किया जाएगा। सितम्बर की क़िस्त अक्टूबर माह में वितरित करने के कारण अब अक्टूबर माह की क़िस्त नवंबर माह के पहले सप्ताह में की जा सकती है। इसके अलावा जिन महिलाओ को १५वीं क़िस्त नहीं मिली है उन्हें एकसाथ दो किस्ते मिलेगी जिसमे महिला को ३००० रूपए मिलेंगे।
इस दिन मिलेगी अक्टूबर की १६वीं क़िस्त
महिलाओ की लाभार्थी सूचि जारी करने के अलावा सरकार द्वारा योजना की १६वीं क़िस्त वितरण की तिथि भी जारी की गई है। ladki bahin yojana 16th installment date के तहत लाभार्थियों को ४ नवंबर से १० नवंबर तक योजना की १६वीं क़िस्त का वितरण किया जाएगा। अगर महिला को अक्टूबर माह की क़िस्त नहीं मिलती है तो वे पोर्टलमे दिए ग्रीवांस फॉर्म द्वारा शिकायत कर सकती है।
ये महिलाए होंगी लाडकी बहिण योजना १६वीं क़िस्त के लिए अपात्र
पात्र महिलाओ की सूचि के साथ साथ महिला व बाल विकास विभाग ने अपात्र महिलाओ की सूचि भी जारी की है। इस सूचि में जिन महिलाओ के परिवार में ट्रेक्टर के अलावा दूसरा चार पहिया वाहन है, परिवार की आय २.५० लाख से अधिक है, और परिवार के सदस्य सरकारी कर्मचारी है वे शामिल है।
ये महिलाए योजना की पात्रता को पूरा नहीं करती इसलिए ई-केवायसी करने के बाद इन अपात्र महिलाओ को योजना से हतय जा रहा है, लेकिन अगर महिला पात्र होते हुवे भी उनका आवेदन ख़ारिज किया गया है और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा तो ऐसे में वे योजना के हेल्पलाइन नंबर १८१ पर सम्पर्क करके शिकायत कर सकती है।
लाडकी बहिण योजना के लिए पात्रता
- महिला महाराष्ट्र राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार की सालाना आय २.५ लाख से कम होनी चाहिए।
- लाभार्थी के पास आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना चाहिए।
- योजना के लिए २१ वर्ष से ६५ वर्ष आयुवर्ग की महिला पात्र होंगी।
- लाभार्थी के परिवार के सदस्य आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- परिवार में चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Ladki Bahin Yojana 16th Installment List कैसे चेक करे
- योजना की लाभार्थी सूचि चेक करने के लिए अपने जिले के नगर निगम के पोर्टल को ओपन करे।
- अब आपको योजना के विभाग पर क्लिक करना है।
- इसके बाद लाडकी बहिण योजना यादी विकल्प पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा, यहां आपको लाभार्थी महिला का वार्ड/ब्लाक का चयन करना है।
- इसके बाद डाउनलोड पर क्लिक करे। लाभार्थी सूचि डाउनलोड करने के बाद महिला सूचि में अपना नाम चेक कर सकती है।
Ladki Bahin Yojana 16th Kist Status
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in ओपन करे।
- वेबसाइट ओपन करने के बाद पोर्टल में लॉगिन करे, इसके लिए अर्जदार लॉगिन पर क्लिक करे।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, लॉगिन के लिए रजिस्टर मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करना है और लॉगिन पर क्लिक करना है।
- लॉगिन करने के बाद होमपेज में दिए “Applications Submitted” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद महिलाए आवेदन की स्थिति चेक कर सकती है।
- लेकिन क़िस्त की स्थिति चेक करने के लिए “Actions” में रूपए पर क्लीक करे।
- अब नया पेज खुलेगा, इस पेज से महिला १६वीं क़िस्त की भुगतान स्थिति चेक कर सकती है।
यदि महिला ने ऑफलाइन या नारीशक्ति दूत एप से आवेदन किया है तो वे पोर्टालद्वारा क़िस्त की स्थिति चेक नहीं कर सकती। लेकिन १६वीं क़िस्त बैंक खाते में जमा होने के बाद महिलाओ के बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा सूचित किया जाएगा। साथ ही महिलाए गूगल पे, फोनपे द्वारा बैलेंस चेक करके क़िस्त खाते में जमा हुवी या नहीं चेक कर सकती है।